आदमी- सर, मेरी पत्नी लापता है।
डाकिया- ये डाकघर है, पुलिस थाना नहीं।
आदमी- ओह सॉरी!!! साला ख़ुशी के मारे कहाँ जाऊं समझ में नहीं आ रहा।
एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की दुकान में झगड़ रहा था।
.
पत्नी---" ये वाला स्टील का गिलास लो"।
.
पति---"नहीं, ज़रा और बड़ा गिलास लेंगे" !
.
दुकानदार---"साहब जी, महिला दिवस भले ही चला गया है,लेकिन मैडम जो कह रही हैं, वही गिलास ले लीजिए ना"..!!!
.
पति ---"अरे भैया तुम्हें बेचने की पड़ी है लेकिन इस छोटे से गिलास में मेरा हाथ घुसता नहीं है, मैं इसे माँजूगा कैसे ???
पति - शादी के समय सात फेरे लेते वक्त तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था कि, मेरी इज्जत करोगी, मेरी सब बात मानोगी.
.
पत्नी - तो क्या इतने लोगो के सामने तुमसे बहस करती.
एक घर में चोर घुस गया, पति-पत्नी ने मिलकर
चोर को पकड़ लिया।
पत्नी जो बहुत ही मोटी थी,
चोर के कंधो पर बैठ गई और बोली- सुनोजी आप जल्दी से पुलिस को बुला लाओ,
तब तक मैं इसे पकड़ कर रखती
हूं पति इधर-उधर देखने लगा।
बीवी- अरे क्या देख रहे हो?
पति- मेरी चप्पल नहीं मिल रही...
चोर (कराहते हुए) - जल्दी कर भाई, मेरी ही पहन जा!
पत्नी - आपको कोई भी काम कहो।
ढंग से कभी करना ही नहीं चाहते, ये सड़ी गली सब्जियां उठा लाये ।
आपको तो कोई भी बेवकूफ बना देता है।
पति - शुरुआत ही तेरे बाप ने की थी।
