Basant Panchami Kavita In Hindi Share on Whatsapp friends
आया बसंत हँसता गाता,
रंग -बिरंगी फूल खिलाता.
झूम रही है हर डाली डाली,
कूक रही कोयल मतवाली.
गुन गुन गुन गुन भंवरा गाता,
तितली रानी से बतियाता.
खुश हो बच्चे पतंग उड़ाते,
वो -काटा का शोर मचाते.
सर्दी कहती अब है जाना,
मौसम लगता बहुत सुहाना.
आया बसंत हँसता गाता,
मस्ती की गागर छलकाता.
Poem on Basant Panchami In Hindi
बसंत के रूप पर सिंहावलोकन छंद
आयो बहार बयार सखी अस
अंगहिं अंग उमंग जगायो।
गायो सुराग जो बाग में कोकिल
नृत्य में लीन मयूरहिं गायो।
भायो हिये खग नीलहिंकंठ औ
पंथहिं पंथ है पात बिछायो।
छायो चहूँ दिशि चूनर पीत तो
मीत लग्यो ऋतुराज हैं आयो।
कर सिंगार ऋतुराज बसंती, रंगों भर लाये पिचकारी।
⇒ I Love You Shayari
⇒ Happy Marriage Anniversary Wishes With Images
⇒ Very Funny Joke In Hindi
